बेगूसराय में गंगा तट पर 75 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से मचा हड़कंप, दो दिनों से थे लापता

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
बेगूसराय/पटना
: जिले के चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रूप नगर स्थित गंगा नदी किनारे सोमवार को एक 75 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के मेंनसेरपुर पहाड़पुर गांव निवासी रतन पंडित के रूप में की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रतन पंडित दो दिन पूर्व सिमरिया वार्ड संख्या 2 में एक शगुन तिलक समारोह में शामिल होने गए थे, लेकिन इसके बाद से वह लापता थे। परिजन उनकी खोजबीन में जुटे थे, तभी सोमवार सुबह उनका शव गंगा नदी में तैरता हुआ बरामद किया गया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सूचना मिलते ही चकिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि रतन पंडित, बलिया थाना क्षेत्र के रामविनोद सिंह के पुत्र कुसुमाकर की बेटी के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए सिमरिया आए थे। लेकिन वह कार्यक्रम के बाद घर नहीं लौटे।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। हालांकि, प्रारंभिक तौर पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि बुजुर्ग की मौत डूबने से हुई है, क्योंकि शव पर कपड़े सही अवस्था में पाए गए हैं, जिससे हादसे की संभावना जताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हर पहलू पर विचार किया जा रहा है।

Share This Article