भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
पटना :
गंगा विहार सिविल सोसाइटी दीघा घाट, पटना के तत्वाधान में आगामी 27 अप्रैल, 2025, दिन -रविवार, समय – ११ बजे पूर्वाहन, स्थान – पिंक महल
(मैरिज हॉल) शिवाजी नगर रोड, दीघाघाट, पटना में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है। इस जयंती समारोह में दीघा एवं पटना के आसपास के इलाके से युवा -युवतियां महिलाएं एवं स्कूली बच्चों के अलावे समाज के प्रबुद्ध, बुद्धिजीवी एवं गणमान्य नागरिकगण शिरकत कर रहे है।

विदित हो कि समारोह को सम्बोधित करने कि लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के राजनेता, प्रशासनिक पदाघिकारियों के अलावे समाज के गणमान्य प्रबुद्ध नागरिक, बुद्धिजीवी एवं समाजसेवी पधार रहे है। इस अवसर पर राष्ट्र निर्माण में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के योगदान पर स्कूली बच्चों एवं युवाओं द्वारा लघु नाटिका, गीत, नृत्य, काव्य पाठ एवं कला-कृत्यों की प्रदर्शनी के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। समारोह के समापन में सभी प्रतिभागियों को पारितोषिक वितरण किया जायेगा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article