पटना सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी…

Ritu Raj

पटना सिविल कोर्ट में आज हड़कंप मच गया है। एक अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल के जरिए सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी है। इस खबर के फैलते ही कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

वहीं, सूचना मिलते ही कोर्ट प्रशासन ने पटना SSP को तुरंत सूचित किया। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। फिलहाल सिविल कोर्ट को बंद कर दिया गया है। वहीं, अधिवक्ता अंजुम बारी ने बताया कि इस तरह की यह चौथी घटना है, जिससे कोर्ट में सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई है। सिविल कोर्ट के रजिस्ट्रार को आज सुबह 11 बजे एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। जिसमें लिखा था कि 16 अक्टूबर 2025 को पटना सिविल कोर्ट परिसर में RDX IED लगाए गए हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत पटना एसएसपी को अवगत कराया। इसके बाद एसएसपी ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोर्ट परिसर को खाली करने का निर्देश दिया गया।

Share This Article