तीन भारतीय बल्लेबाजों के शतक, दूसरे दिन भारत ने बनाई 286 रनों की मजबूत बढ़त…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

अहमदाबाद में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारत वेस्टइंडीज के खिलाफ मजबूत स्थिति में है। टीम ने 286 रनों की बढ़त बना ली है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

भारतीय टीम ने दूसरे दिन 121/2 के आगे खेलना शुरू किया। कप्तान शुभमन गिल 50 रन बनाकर आउट हुए और पिछले 47 साल में पहले भारतीय कप्तान बन गए जिन्होंने अपने पहले घरेलू टेस्ट में फिफ्टी लगाई, इस उपलब्धि से उन्होंने सुनील गावस्कर के नाम की बराबरी की। वहीं, केएल राहुल ने 100 रनों की शानदार पारी खेली और लगभग 9 साल बाद घरेलू टेस्ट में शतक जड़ा।

दूसरे दिन के खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया ने 5 विकेट गंवाकर 448 रन बना लिए है। ऐसे में टीम ने 286 रनों की बढ़त बना ली है। रवींद्र जाडेजा 104 रन बनाकर क्रीज पर डटे है। उनका टेस्ट करियर का यह छठा शतक है। इसके साथ ही विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक पूरा किया। उन्होंने 210 गेंदों का सामना करते हुए 125 रन बनाए। वेस्टइंडीज से कप्तान रोस्टन चेज ने 2 विकेट लिए। जबकि जेडन सील्स, खैरी पिएर और जोमेल वारिकन को एक-एक विकेट मिला।

Share This Article