न पेट फूलेगा, न एनर्जी कम होगी! अंकुरित मूंग का
सिटी पोस्ट लाइव : अगर आप स्लिम फिट रहना चाहते हैं तो सुबह उठते ही अंकुरित मूंग दाल का सेवन कीजिए। इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा। शरीर में एनर्जी बनी रहेगी। वजन भी कंट्रोल में रहेगा। अंकुरित मूंग का नाश्ता. यह एक ऐसा सुपरफूड है जो न सिर्फ सेहत के लिए बढ़िया है, बल्कि पेट के लिए भी हल्का और पाचन के लिए बेहद फायदेमंद है.
अंकुरित मूंग दाल में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी, बी ग्रुप विटामिन्स, आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इसे खाने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है और मेटाबॉलिज्म एक्टिव रहता है. यही वजह है कि सुबह के नाश्ते में अंकुरित मूंग शामिल करना एक हेल्दी आदत बन सकती है.
जो लोग अपना वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए अंकुरित मूंग किसी वरदान से कम नहीं है. इसमें कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है, जिससे भूख देर से लगती है। बार-बार कुछ खाने की आदत पर ब्रेक लगता है. साथ ही यह पेट को फुल भी रखता है, जिससे ओवरईटिंग से बचा जा सकता है.
अंकुरित मूंग से बना नाश्ता शरीर को दिन की शुरुआत में ही आवश्यक पोषण दे देता है. इसमें मौजूद प्रोटीन मसल्स को मजबूती देता है, तो विटामिन्स और मिनरल्स दिनभर के कामकाज में फुर्ती बनाए रखते हैं. इसे आप सलाद के रूप में, हल्की भाप में पकाकर, नींबू और मसालों के साथ चाट बनाकर या फिर सब्जियों के साथ मिक्स करके हेल्दी उपमा की तरह कहा सकते हैं। .ट फूलने, गैस और कब्ज की समस्या से अंकुरित मूंग निजात दिल देता है। . यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और आंतों की सफाई में मदद करता है.