सिटी पोस्ट लाइव
शेखपुरा, बिहार:
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के अंदर 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में शेखपुरा भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शौर्य तिरंगा यात्रा निकालकर सेना को सलामी दी।
तिरंगा यात्रा कचहरी रोड से शुरू होकर चांदनी चौक तक निकाली गई, जिसमें सैकड़ों लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भाग लिया। यात्रा के दौरान “भारत माता की जय”, “भारतीय सेना जिंदाबाद” जैसे गगनभेदी नारों से पूरा शहर गूंज उठा।
सेना के पराक्रम को सलाम : यात्रा का नेतृत्व कर रहीं भाजपा जिलाध्यक्ष रेशमा भारती ने कहा: “ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मारा है। ये सिर्फ एक ट्रेलर है, अभी पूरी फिल्म बाकी है। देश को अपनी सेना पर गर्व है”।
उन्होंने यह भी कहा कि “जो आतंकवादी हिंदुस्तान की बहनों-बेटियों की मांग का सिंदूर छीनना चाहते हैं, उन्हें सेना ने करारा जवाब दिया है। अब पाकिस्तान और उसके पाले हुए आतंकवादियों को मिट्टी में मिला देना तय है”।
रेशमा भारती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारत अब आतंकवाद के सामने झुकता नहीं, सीधे जवाब देता है। सेना की यह कार्रवाई देश को गौरव, आत्मविश्वास और प्रेरणा देने वाली है।