सिटी पोस्ट लाइव
बस अब कुछ ही देर में एशिया कप 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाना है। पाक के खिलाफ आज भारतीय टीम अनोखे तरीके से प्रदर्शन करते दिखाई देंगे। वहीं, टीम मैनेजमेंट ने मैच को लेकर बड़ा फैसला लिया है।
दुबई क्रिकेट स्टेडियम में आज इंडिया का सामना पाक से होने वाला है। वहीं, आज के मैच में भारतीय खिलाड़ी मैदान पर काली पट्टी बांध कर खेलने उतरेंगे। पहलगाम में हुए आंतकी हमले के विरोध में ऐसा फैसला लिया गया है। टीम इंडिया मैनेजमेंट ने यह भी कहा है कि स्टेडियम में बैनर और पोस्टर ले जाने पर प्रतिबंध है। वहीं, पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदनलाल ने मैच को लेकर कहा है कि जब भारत सरकार ने मुकाबले की परमिशन दे दी है तो दिक्कत क्या है। आगे कहा कि जब भी भारत-पाकिस्तान मैच होता है तो राजनीति शुरू हो जाती है।
गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों ने जान गंवाई थी। इसके बाद भी सरकार ने बीसीसीआई को मैच खेलने की मंजूरी दे दी। जिसके बाद राजनीतिक से लेकर सोशल मीडिया तक माहौल गरमाया हुआ है। मैच की बात करें तो इस स्टेडियम में पाक का पलड़ा ज्यादा भारी नजर आ रहा है। इस मैदान पर दोनों के बीच अब तक कुल 3 टी20 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसमें 2 बार पाक और 1 बार भारत जीता है।