सिटी पोस्ट लाइव
एक्ट्रेस नुसरत भरूचा की अपकमिंग मूवी ‘उफ्फ ये सियापा’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। यह फिल्म अगले महीने सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है।
दरअसल, अभिनेत्री नुसरत भरूचा की आने वाली फिल्म ‘उफ्फ ये सियापा’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। इस फिल्म में नुसरत का अलग अंदाज देखने को मिला है,जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। यह मूवी अगले महीने 5 सितंबर, 2025 को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। वहीं, यह फिल्म बिना डायलॉग के एक डार्क कॉमेडी है। साथ हीं, हाव-भाव और विजुअल स्टोरीटेलिंग के माध्यम से इस मूवी की कहानी बयां होती है।
हालांकि, इस फिल्म में भरूचा के अलावा सोहम शाह, नोरा फतेही, ओंकार कपूर, और शारिब हाशमी जैसे कलाकार अहम भूमिका में है। बता दें, इस फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान ने तैयार किया है।