50 साल से ऊपर अनफिट पुलिसकर्मियों को मिलेगा अनिवार्य रिटायरमेंट!

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: बिहार पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज पुलिस मुख्यालय ने शारीरिक रूप से अक्षम और 50 वर्ष से अधिक उम्र के गंभीर बीमारियों से ग्रस्त पुलिसकर्मियों को अनिवार्य रूप से रिटायर करने का निर्णय लिया है। इसके लिए पूरे प्रदेश में अधिकारियों को अनफिट पुलिसकर्मियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। राज पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि इन पुलिसकर्मियों का मेडिकल बोर्ड के तहत गहन स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

यदि वे शारीरिक तौर पर ड्यूटी के लिए उपयुक्त नहीं पाए जाते हैं, तो उन्हें रिटायरमेंट दे दिया जाएगा। इन अनफिट पुलिसकर्मियों को 31 मार्च तक रिटायर कर दी जाएगी। बता दें बिहार में एक लाख पुलिसकर्मी कार्यरत है, जिनमें 30 हजार जमादार, दारोगा, और इंस्पेक्टर शामिल हैं। ट्रैक रिकॉड़ और कार्यक्षमता के आधार पर यह फैसला लिया जाएगा। वहीं कुछ पुलिसकर्मियों को डर है कि उन्हें गलत नीयत से निकाला जा सकता है।

इस फैसले के पीछे मुख्य मकसद पुलिस बल को अधिक सक्रिय और सक्षम बनाना है। प्रशासन का मानना है कि अनफिट पुलिसकर्मियों के हटने से नए, ऊर्जावान और फिट जवानों को मौका मिलेगा, जिससे कानून-व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाया जा सकेगा। इस फैसले के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। कई पुलिसकर्मी इस निर्णय से चिंतित हैं, जबकि कुछ का मानना है कि यह कदम पुलिसिंग की गुणवत्ता को बेहतर बनाएगा। जल्द ही इस फैसले को पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। 

Share This Article