सिटी [पोस्ट लाइव : भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव चरम पर पहुंच गया है.गुरुवार को पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में हमले किए गए, जिसमें भारतीय एयरबेस को भी टारगेट किया गया. हालांकि, भारतीय वायु रक्षा प्रणाली की सतर्कता और ताकत के चलते दुश्मन के मंसूबे आसमान में ही ध्वस्त कर दिए गए.भारत पाकिस्तान के बीच जारी तनाव का असर केवल border पर नहीं बल्कि बिहार तक दिखाई दे रहा है. बिहार में एक अजीब सा सन्नाटा पसर गया है. राजधानी पटना की सड़कों पर रात के 10:00 बजे के बाद सन्नाटा छा गया.पटना की गलियां इस तनावपूर्ण माहौल के बीच वीरान हो गईं.
लोग शाम होते ही अपने-अपने घरों में लौट आए और टीवी के सामने बैठ गए. हर किसी की नजरें न्यूज़ चैनलों पर टिकी हुई हैं. हर पल की अपडेट, हर खबर, हर प्रतिक्रिया को जानने की बेचैनी हर तरफ दिखाई दे रही है.फर कर रहे लोग भी इस खबर से विचलित नजर आ रहे हैं. ट्रेन और बस में सफर करने वाले यात्री लगातार अपने मोबाइल पर भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव की जानकारी ले रहे हैं.
गुरुवार की रात ही भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने समय रहते कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की ओर से दागे गए खतरनाक मिसाइल को हवा में ही तबाह कर दिया। इस हमले अब तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है, लेकिन देशभर में इस घटनाक्रम के बाद अलर्ट की स्थिति बन गई है.देशभर से मिल रही प्रतिक्रियाओं में लोगों का विश्वास भारतीय सेना की ताकत और नेतृत्व पर पूरी तरह स्पष्ट नजर आ रहा है. सोशल मीडिया पर भी देशवासियों की तरफ से भारतीय सेना के समर्थन में जमकर पोस्ट किए जा रहे हैं