केंद्रीय बजट 2025, बिहार में चुनावी बिगुल, केंद्रीय मंत्रियों का दौरा शुरू!

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: केंद्रीय बजट 2025 को लेकर बिहार में चुनावी रणनीति की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्रियों का बिहार दौरा आज से शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और केंद्र सरकार ने अपने कई मंत्रियों को राज्य के विभिन्न जिलों में भेजकर बजट की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने का निर्देश दिया है। 

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

वहीं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव आज पटना के दौरे पर रहेंगे। वे दिल्ली से पटना पहुंचकर भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे और केंद्रीय बजट 2025 को लेकर चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे। इसके बाद वे बिहार इंडस्ट्रियल एसोसिएशन में एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे, जहां राज्य में औद्योगिक विकास और बजट प्रावधानों पर चर्चा होगी। 

बैठक के बाद भूपेंद्र यादव एक बड़े प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे, जिसमें बिहार को केंद्रीय बजट 2025 से क्या लाभ मिला है, इस पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी। भाजपा की रणनीति यह है कि बिहार की जनता को यह बताया जाए कि केंद्र सरकार ने इस बजट में राज्य के लिए क्या-क्या प्रावधान किए हैं। 

भाजपा के बड़े नेताओं ने भी बिहार में केंद्रीय मंत्रियों के दौरे को लेकर अहम बैठक की है। इसमें चुनावी तैयारियों और जनता के बीच सरकार की नीतियों को पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई। पार्टी ने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि केंद्र सरकार द्वारा दिए गए लाभों की जानकारी हर जिले, हर वर्ग तक पहुंचे, ताकि चुनाव से पहले भाजपा को मजबूत जनसमर्थन मिल सके। 

Share This Article