अजेय दीप्ति, अजेय भारत! दमदार प्रदर्शन से सीरीज में 1-0 की बढ़त…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड महिला टीम के बीच 3 वनडे सीरीज का पहला मुकाबला साउथैम्प्टन के रोज बाउल मैदान पर खेला गया। जिसमें टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 4 विकेट से करारी शिकस्त दी है। इस मैच के मैन ऑफ द मैच दीप्ति शर्मा रही। जिन्होंने 62 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। इसी के साथ 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जिसमें इंग्लैंड ने 50 ओवर्स के खेल में 6 विकेट खोकर 258 रन बनाए। जिसको हरमनप्रीत एंड कंपनी ने 48.2 ओवर मे ही 6 विकेट खोकर लक्ष्य को चेज कर लिया। इंग्लैंड की तरफ से 50 रन से ऊपर तीन साझेदारी हुईं। जिसमें सोफिया डंकली ने सर्वाधिक 83 रन बनाए,जिसमें 9 चौका शामिल था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरूआत खराब रही। जिसमें ओपनर एमी जोंस 1 रन बनाकर ही सस्ते में आउट हो गई। जिसके बाद 20 रन के स्कोर पर टैमी ब्यूमोंट को क्रांति गौड़ ने LBW आउट किया। तीसरे विकेट के लिए स्किवर ब्रंट और एमा लैंब ने 87 गेंदों पर 71 रन की साझेदारी की। कप्तान स्किवर ब्रंट ने 52 गेंदों पर 41 रन और एमा लैंब ने 50 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली। दोनों को स्नेह राणा ने चलता किया। जबकि डेविडसन-रिचर्ड्स ने 73 गेंदों पर 53 रन और सोफी एक्लेस्टोन ने 19 गेंदों पर नाबाद 23 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से स्नेह राणा और क्रांति गौड़ ने दो-दो विकेट चटकाए। अमनजोत कौर और श्री चरानी को एक-एक विकेट मिला।

हालांकि, लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरूआत अच्छी रही। ओपनर स्मृति मंधाना और प्रतीक्षा रावल ने भारत को सधी शुरूआत दी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी हुई। जिसमें मंधाना 28 रन बना कर कैच आउट हो गईं। वहीं रावल ने 51 गेंदों का सामना कर 36 रन बनाए। दोनों ओपनर के आउट होने के बाद भारतीय पारी लड़खड़ाई नजर आई, लेकिन दीप्ति शर्मा ने भारतीय पारी को संभाल लिया। हरलीन देओल (27) रन बनाकर आउट हुईं और कप्तान कौर (13) को डीन ने LBW आउट किया। इसके बाद दीप्ति शर्मा ने टीम की कमान संभाली। पहले पांचवें विकेट लिए रोड्रिक्स के साथ 86 गेंदों पर 90 रन की साझेदारी की और उसके बाद सावतें विकेट के लिए अमनजोत कौर के साथ 23 गेंदों में नाबाद 33 रन की साझेदारी की। दीप्ति ने 52 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 64 गेंदों पर नाबाद 62 रन बनाए। वहीं, अमनजोत कौर ने 14 गेंदों का सामना कर 20 रन बनाए।

Share This Article