मंगलवार को छोड़ 6 दिन होगा वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : पटना से रांची और रांची से पटना के यात्रियों के लिए जरुरी और अच्छी खबर है. सफल सेकेंड ट्रायल होने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में मंगलवार को छोड़कर छह दिन चलेगी. ट्रेन पटना जंक्शन से सुबह 7 बजे खुलेगी और दोपहर एक बजे रांची और 1.20 बजे हटिया स्टेशन पहुंचेगी.ट्रेन हटिया स्टेशन से शाम 3:55 बजे खुलेगी और शाम 4:10 बजे रांची स्टेशन पहुंचेगी. 5 मिनट की स्टॉपेज के बाद शाम 4:15 बजे पटना के लिए रवाना हो जाएगी. यह रात 10:10 बजे पटना पहुंचेगी.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

 ट्रेन 6.15 घंटे में 385 किमी की दूरी तय करेगी. इसकी औसतन स्पीड 61 किमी होगी. समय-सारिणी स्वीकृति होते ही ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा.हटिया से शाम 3:55 बजे, रांची से शाम 4:15 बजे, बीआईटी मेसरा से शाम 4:37 बजे, बरकाकाना से शाम 5:35 मिनट, हजारीबाग से शाम 6:32 बजे, काेडरमा से शाम 7:25 बजे, गया से शाम 8:55 बजे, जहानाबाद से रात 9:30 बजे और पटना रात 10:10 बजे पहुंच जाएगी.


रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड से हर दिन शाम को 40 से 45 बसें पटना के लिए खुलती हैं. इसमें करीब 2 हजार यात्री सफर करते हैं. रेलवे का मानना है कि पटना से रांची आनेवाले डेली यात्रियों के लिए वंदे भारत एक अच्छा ऑप्शन साबित होगा. जनशताब्दी एक्सप्रेस और हटिया-इस्लामपुर के बीच लगभग 5 घंटे तक पटना के लिए ट्रेन नहीं. इस कारण रेलवे हटिया से वंदे भारत चलाएगा, जिससे हटिया के अलावा बीआईटी के छात्रों और यात्रियों को बिहार जाने में आसानी होगी.

Share This Article