सिटी पोस्ट लाइव
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 22 रन से पटखनी दी है। इसी जीत के साथ 5 मैचों की सीरीज में इंग्लैंड ने 2-1 से बढ़त बना ली है। वहीं लॉर्डस में खले गए तीसरे टेस्ट के दौरान ICC ने इंग्लैंड पर स्लो ओवर रेट का जुर्माना लगाया है। इसके कारण इंग्लैंड के 2 अंक काट लिए गए हैं।
दरअसल, लॉर्ड्स टेस्ट मैच भले ही स्टोक्स ने अपने नाम कर लिया है,लेकिन उनकी टीम को उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। WTC अंक तालिका में भी एक अंक का नुकसान हुआ है। मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने इंग्लैंड को निर्धारित समय से 2 ओवर कम फेंकने को दोषी माना है। आईसीसी ने अपने बयान में कहा, ‘खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, जो न्यूनतम ओवर गति के उल्लंघन से जुड़ा है, निर्धारित समय में हर ओवर कम फेंकने पर खिलाड़ियों पर उनकी मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।’
आईसीसी ने आगे बताया, ‘इसके अलावा आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के खेल नियमों के अनुच्छेद 16.11.2 के अनुसार, हर एक ओवर कम होने पर टीम से एक अंक काटा जाता है। इसी कारण इंग्लैंड के कुल अंकों में से 2 अंक घटा दिए गए हैं। इंग्लैंड के वर्ल्ड टेस्ट टेस्ट चैम्पियनशिप में अंक 24 से घटकर 22 हो गए हैं (कुल 36 में से), जिससे उनका पॉइंट प्रतिशत भी 66.67% से घटकर 61.11% हो गया है। इस वजह से श्रीलंका, जिसका पॉइंट प्रतिशत 66.67% है, इंग्लैंड को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर आ गया है। ऑस्ट्रेलिया WTC तालिका में 100% PCT के साथ शीर्ष पर बरकरार है। उन्होंने अब तक तीनों मुकाबले जीते हैं। वहीं भारत का PCT फिलहाल 33.33% है और वह चौथे स्थान पर है।