सिटी पोस्ट लाइव
पटना। सी.के. नायडू ट्रॉफी अंडर-23 टूर्नामेंट का रोमांचक मुकाबला बिहार और मुंबई के बीच मुंबई के सचिन तेंदुलकर जिमखाना, कांदिवली में हुआ। इस मुकाबले में बिहार को एक पारी और 226 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
बिहार की पहली पारी: पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार ने 63.1 ओवर में 264 रन बनाये। दीपक ने 75 रन की शानदार पारी खेली, जिससे टीम को स्थिरता मिली, जबकि सूरज कश्यप ने 53 रन का अहम योगदान दिया। अंकित राय ने 38 और सूरज विजय ने 35 रन बनाए। हालांकि, निचले क्रम के बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाए, जिसके कारण बिहार की टीम 264 रनों पर ही सिमट गई।
बिहार की दूसरी पारी: दूसरी पारी में बिहार की बल्लेबाजी भी ज्यादा प्रभावित नहीं कर सकी। प्रशांत कुमार ने 64, शशांक उपाध्याय ने 50, अंकित राज ने 29, दीपक ने 18 और मनीष कुमार ने 11 रन बनाये, लेकिन इसके बावजूद बिहार की टीम 45 ओवर में 182 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
बिहार की गेंदबाजी: मनीष कुमार ने 4 विकेट, सूरज कश्यप ने 3 विकेट और सूरज विजय ने 2 विकेट चटकाए।
मुंबई की पहली पारी: मुंबई ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 128.5 ओवर में 9 विकेट पर 672 रन बनाये। मनन भट ने 105 रन, प्रग्नेश कंपिल्लेवार ने 217 रन और सूर्यांश शेडगे ने 100 रन बनाए। आयुष माथरे ने 52 रन और आयुष सचिन वर्तक ने 54 रन बनाकर टीम को और मजबूत किया।
मुंबई की गेंदबाजी: मुंबई के गेंदबाजों ने भी प्रभावी प्रदर्शन किया। धनित राउत और अथर्व भोसले ने 4-4 विकेट चटकाए, जबकि सूर्यांश शेडगे और हिमांशु सिंह ने एक-एक विकेट लिया।
मुंबई की दूसरी पारी में गेंदबाजी: अथर्व भोसले ने 4 विकेट, हिमांशु सिंह ने 3 विकेट, सूर्यांश शेडगे ने 2 और धनित राउत ने एक विकेट लिया।
इस मैच में बिहार के गेंदबाजों ने पूरी मेहनत की, लेकिन मुंबई के बल्लेबाजों ने अपने शानदार खेल से टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। अंततः बिहार को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा।
