गठबंधन की बैठक पर नीतीश कुमार ने तोड़ी चुप्पी.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : तीन राज्यों में कांग्रेस की करारी हार और इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर आज  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अपनी पार्टी का पक्ष सामने रखा.उन्होंने कहा कि न्यूज में फालतू की बात चलाई जा रही थी कि हम जानबूझकर मीटिंग में शामिल होने नहीं जा रहे. अरे हमको बुखार था न जी इसलिए बैठक में नहीं जा रहे थे. हमलोग तो चाहते ही हैं बैठक आगे हो और 2024 के चुनाव से पहले कोई ठोस निर्णय हो.

 

Contents

गौरतलब है कि इंडिया गठबंधन की बैठक की तारीख बढ़ा दी गई है.बैठक की तारीख बढाने की वजह ये बताई जा रही थी कि कांग्रेस से नाराज ममता बनर्जी, अरविन्द केजरीवाल , अखिलेश यादव और नीतीश कुमार   के बैठक में शामिल नहीं होने को लेकर बैठक रद्द कर दी गई है.लेकिन नीतीश कुमार ने आज साफ़ कर दिया कि बुखार होने की वजह से वो बैठक में जाने की स्थिति में नहीं थे .गौरतलब है कि तीन राज्यों में चुनाव हारने के बाद क्षेत्रीय दलों के नेता कांग्रेस पर दबाव बनाने लगे हैं.वो इस हार के लिए कांग्रेस को जिम्मेवार ठहरा रहे हैं.

TAGGED:
Share This Article