‘वार 2’ ट्रेलर आउट, ऋतिक और जूनियर NTR की एंट्री से फैंस में मचा तहलका…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

यशराज की अपकमिंग फिल्म वार-2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह ट्रेलर लगभग 2 मिनट 35 सेकेंड का है। इस मूवी में ऋतिक रोशन कबीर के रोल में दिख रहे हैं। इस ट्रेलर को ऋतिक ने अपने एक्स अकाउंट पर भी शेयर किया है। इस मूवी में जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है। और फैंस बेसब्री से इस फिल्म का सिनेमाघर में रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

हालांकि, इस फिल्म में रितिक रोशन के अलावा जूनियर एनटीआर, कियारा आडवाणी और आशुतोष राणा भी शामिल हैं। ट्रेलर में ऋतिक और जूनियर एनटीआर के बीच सीधी भिड़ंत देखने को मिल रही है। वहीं, रितिक रोशन अलग-अलग इमोशंस में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में ऋतिक और जूनियर एनटीआर ने भगवद गीता का श्लोक बोला है। इस मूवी में पहली बार रितिक और कियारा की जबरदस्त जोड़ी देखने को मिलेगी। इसे साल की सबसे बड़ी फिल्म माना जाता है। इस मूवी की बजट 200 करोड़ बताई जा रही है।

ऋतिक रोशन ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्रेलर साझा करते हुए लिखा, इस वॉर में किसी एक का साथ देना आसान नहीं होगा। बता दें, मूवी के निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ यह ऋतिक की पहली फिल्म है। इसे यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Share This Article