सिटी पोस्ट लाइव
पटना/बिहार – आज पूरे बिहार में माहौल कुछ अलग ही रहेगा! पटना सहित 5 जिलों में आज शाम मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है, जो बिल्कुल युद्ध अभ्यास जैसा प्रतीत होगा। इस अभ्यास का उद्देश्य है — आपात स्थिति में लोगों की तत्परता की जांच।
आज शाम 6:58 पर सायरन बजेगा, और उसके दो मिनट बाद, यानी 7:00 से लेकर 7:10 तक, पूरे इलाके में ब्लैकआउट रहेगा। सभी लाइटें बुझा दी जाएंगी, और गाड़ियों को भी हेडलाइट बंद रखने की अपील की गई है। यह सिर्फ एक सावधानीपूर्ण अभ्यास है, लेकिन नजारा कुछ देर के लिए किसी आपातकाल जैसा लग सकता है।
पटना के जिलाधिकारी ने साफ तौर पर कहा है कि यह एक नियोजित प्रक्रिया है, जनता घबराए नहीं, बल्कि सहयोग करें। यह मॉक ड्रिल लोगों को यह सिखाने के लिए की जा रही है कि आपदा के समय कैसे स्वयं को और अपने परिवार को सुरक्षित रखा जाए।
पूरे राज्य प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है, और सभी विभागों को सतर्क कर दिया गया है। यह मॉक ड्रिल नागरिक सुरक्षा को लेकर बिहार सरकार की गंभीरता को दर्शाता है।