सिटी पोस्ट लाइव
बिहारवासियों के लिए राहत की खबर है। आज पूरे राज्य में कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं है। 25 सितंबर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है।
पिछले कई दिनों की बारिश के बाद बिहार में आज मौसम अनुकूल रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में किसी भी जिलें में बारिश की संभावना नहीं है। 25 सितंबर से मानसून दस्तक देने को तैयार है। 2 अक्टूबर तक राज्य में बारिश की आशंका जताई जा रही है। पिछले 24 घंटे में जमुई में बारिश हुई,लेकिन बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा।
हालांकि, राजधानी पटना में मंगलवार को पूरे दिन धूप खिली रहेगी। अगले 2-3 दिनों तक गर्मी और उमस की स्थिति बनी रहेगी। वहीं, 25 सितंबर की रात से हल्की बारिश होने की संभावना है। जिससे यहां के लोगों को राहत मिलेगी।
प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान
| जिला | तापमान |
| शेखपुरा | 36.2 |
| नालंदा | 35.8 |
| पटना | 35.6 |
| दरभंगा | 35.0 |
| छपरा | 34.8 |
| भागलपुर | 34.5 |
| गया | 34.5 |
सोर्स- IMD