दो दर्जन विधायकों का टिकट काटेगी BJP,JDU के साथ सीटों की होगी अदला-बदली.

City Post Live

Bihar Politics:

सिटी पोस्ट लाइव : विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) तैयारियों को लेकर एनडीए  कई स्तर पर काम कर रही है.आंतरिक सर्वे के साथ ही निजी एजेंसियों एवं संघ की रिपोर्ट को आधार बनाकर बीजेपी अपने डेढ से दो दर्जन बुजुर्ग विधायकों की टिकट काटने जा रही है. संगठन में पकड़ रखने वाले विधायकों की बेचैनी बढ़ने लगी है. भनक मिलते ही संबंधित सीटों पर टिकट के भावी दावेदारसीट के जुगाड़ में जुट गये हैं.

कोई समाज का सीट होने का दावाकर अपनी दावेदारी जता रहा है तो किसी ने पार्टी के लिए पिछले दो-तीन दशक संगठन गढ़ने में समर्पित का ब्यौरा प्रस्तुत कर प्रत्याशी बनाए जाने का दबाव बढ़ा दिया है.इसके साथ ही भाजपा के लिए लंबे समय तक किए त्याग एवं समर्पण को आधार बनाकर क्षेत्र में भी ताकत झोंक दी है.पार्टी के निशाने पर तत्काल 70 से 75 वर्ष उम्र वाले विधायक हैं. इसमें पांच से आठ बार विधानसभा पहुंचने वाले दिग्गजों का नाम भी सम्मिलित है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

कई विधायकों ने अबकी बार संकेत भांपकर स्वयं का टिकट कटता हुआ देख स्वजन के लिए अभी दावेदारी शुरू कर दी है. 2020 यानि पिछले विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने वाले पूर्व बुजुर्ग विधायकों (70 पार वाले) ने भी तैयारी में ताकत झोंक दी है.हालांकि, ऐसे विधायकों का दावा है कि पार्टी नेतृत्व की ओर से हरी झंडी मिलने के उपरांत ही वह तैयारी कर रहे हैं. अगर किसी कारणवश टिकट से वंचित होते हैं तो वह निर्दलीय लड़ने से भी संकोच नहीं करेंगे. ऐसे पूर्व विधायकों पूर्व मंत्री रहे कई दिग्गज के स्वजन के नाम भी सम्मिलित है.

भाजपा कई विधायकों की सीट बदलने पर भी विचार कर रही है. गठबंधन के सहयोगियों के साथ बीजेपी सीटों की अदला-बदली कर सकती है. इसके साथ ही कुछ विधायकों की छुट्टी भी हो सकती है.पहले चरण में टिकट से वंचित होने वाले में अगड़े समाज के छह एवं पिछड़े एवं अति पिछड़े समाज के छह विधायकों के नाम सम्मिलित हैं. इसके अतिरिक्त अनुसूचित समाज के दो विधायकों का टिकट कटना सुनिश्चित है.जिन विधायकों का टिकेट काटना है उन्हें अभी से बोर्ड और आयोग में जगह दी जा रही है.

Share This Article