सिटी पोस्ट लाइव
1 सितंबर, सोमवार को बिहार में वोट अधिकार यात्रा का अंतिम दिन था। यात्रा के दौरान राहुल-तेजस्वी को देखने के लिए भारी संख्याओं में महिलाओं की भीड़ उमड़ी। वहीं, कई महिलाओं ने दुख-दर्द भी साझा किए और नीतीश-तेजस्वी को लेकर भी काफी कुछ कहा।
दरअसल, कल सोमवार को पटना में वोटर अधिकार यात्रा का अंतिम दिन था। इस यात्रा में बड़े संख्या में कार्यकर्ता देखे गए और साथ हीं महिलाओं की भीड़ भी देखने को मिली। कई महिलाओं ने बिहार सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी पर जमकर ठिकड़ा फोड़ा है। वहीं, पटना में वोट अधिकारी यात्रा में शामिल होने पहुंची महिला वीणा देवी ने अपना दर्द साझा करते हुए कहा- ‘हम लोग अपने अधिकार लेने के लिए यहां पहुंचे हैं अधिकार लेने के लिए यहां नहीं जाएंगे तो कहां जाएंगे हम लोग कोलकाता मुंबई बाहर जाते हैं पर कोई काम नहीं है।’ आगे कहा कि ‘नीतीश और मोदी काम नहीं आएंगे बल्कि राहुल और तेजस्वी ही काम आएंगे। महिला ने कहा राहुल तेजस्वी जितना है वही गांव वाले हैं गांव वाले लोगों का वोट उन्हीं को जाएगा वह घर के आदमी है इसलिए उनको उनको वोट देंगे। मिलन ने कहा कि नीतीश कुमार और मोदी बड़े-बड़े लोगों पर ही ध्यान देते हैं छोटे लोगों को कोई नहीं पूछता मैं रहने का ना सोने का जगह है इसलिए जो हम लोगों को पूछे उसी को वोट देंगे।’ इसके अलावा यात्रा में गया से पहुंची लक्ष्मी पासवान ने कहा कि देश में महंगाई है , बेरोजगारी है और सभी जागरूक लोग है इसलिए खुद पटना पहुंचे है। तेजस्वी और राहुल गरीबों को पसंद करते है। मेरे पति मर गए है न सब्जी खरीदने के पैसे है और ना समान खरीदने के।
हालांकि, एक महिला डॉक्टर सुनीता सिंह ने भी अपना दुख साझा करते हुए बताया कि राहुल गांधी को सहयोग करने के लिए पहुंचे है। राहुल गांधी के दिल में गरीबी के लिए दर्द है। राहुल गांधी ने वोट चोरी करने वाले को पकड़ किया है और उन्हें बाहर कर गद्दी से हटाना है। आज कई गरीबों के पास खाने को नहीं है तो किसी के पास गैस के पैसे नहीं है।