सिटी पोस्ट लाइव
ICC ने विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के लिए अंपायर-रेफरी की घोषणा कर दी है। बता दें, महिला खिलाड़ियों के लिए यह ऐतिहासिक पल है। वहीं, वर्ल्ड कप की प्राइज मनी पुरुषों से ज्यादा है।
दरअसल, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने विमेंस विश्व कप के लिए अंपायर-रेफरी का ऐलान कर दिया गया है। वहीं, 18 मैच ऑफिशियल्स के लिए 14 अंपायर और चार रेफरी नियुक्त किए गए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि टूर्नामेंट के 52 साल के इतिहास में पहली बार सभी मैच ऑफिशियल्स और अंपायर महिलाएं होंगी। हालांकि, इससे पहले भी पिछले दो टी-20 वर्ल्ड कप और 2022 में खेले गए कॉमनवेल्थ गेम्स में ऐसा हुआ था। इसके साथ ही अंपायरिंग पैनल में पूर्व भारतीय खिलाड़ी (वृंदा राठी, एन जननी और गायत्री वेणुगोपालन) को भी शामिल किया गया है। पहली महिला मैच रेफरी जीएस लक्ष्मी मैच रेफरी पैनल का हिस्सा होंगी। इस पैनल में चार सदस्य हिस्सा लेंगी। इसको लेकर ICC अध्यक्ष जय शाह ने कहा- “मैच ऑफिशियल्स पैनल में सभी महिलाओं का होना महिला क्रिकेट में एक ऐतिहासिक कदम है और इससे सफलता के नए आयाम गढ़ते दिख सकते हैं। ये बस एक उपलब्धि नहीं है बल्कि ये भी दिखाता है कि ICC क्रिकेट में समानता के अधिकार को कैसे बढ़ावा दे रहा है।”
गौरतलब है कि इस बार टूर्नामेंट की प्राइज मनी पुरूषों से अधिक है। ICC ने इसकी घोषणा 1 सितंबर को ही कर दी है। बता दें, विमेंस वनडे विश्व कप 2025 में कुल 13.88 मिलियन डॉलर यानी करीब 122 करोड़ रुपए की इनामी राशि दी जाएगी।
अंपायर्स:
लॉरेन एजेनबैग, कैंडेस ला बोर्डे, किम कॉटन, सारा दंबनेवाना, शतिरा जाकिर जेसी, केरिन क्लास्टे, एन जननी, निमाली परेरा, क्लेयर पोलोसेक, वृंदा राठी, सू रेडफर्न, एलोइस शेरिडन, गायत्री वेणुगोपालन, जैकलीन विलियम्स।
मैच रेफरी:
ट्रडी एंडरसन, शैंड्रे फ्रिट्ज, जीएस लक्ष्मी, मिशेल परेरा।