सिटी पोस्ट लाइव
पटना : ”राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता मनोज झा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई अहम मुद्दों पर पार्टी की स्थिति स्पष्ट की। वक्फ संशोधन विधेयक पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का आरजेडी ने स्वागत किया है।”मनोज झा ने बताया कि बीमार होने के बावजूद लालू प्रसाद यादव इस मुद्दे पर पूरी नज़र बनाए हुए थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास संसद में संख्या कम थी, विशेषकर मुसलमान प्रतिनिधियों की, फिर भी राष्ट्रीय जनता दल ने इस कानूनी लड़ाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।” तेजस्वी यादव की ओर से 10 प्रमुख आवेदनों में से एक आवेदन आरजेडी की ओर से दायर किया गया था।” झा ने सुप्रीम कोर्ट के उस निर्देश की सराहना की जिसमें वक्फ बोर्ड और वक्फ काउंसिल से जुड़े स्पष्ट आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा – 100-200 साल पुरानी वक्फ की ज़मीन का कागज़ कहां से लाया जाएगा? बीजेपी पर तंज कसते हुए मनोज झा ने कहा – बीजेपी के बहुत से दोस्त हैं, जिनके नाम लेने की ज़रूरत नहीं, लेकिन संभव है यह विधेयक उन्हीं को फायदा पहुंचाने के लिए लाया गया हो। बहुमत का मतलब बुलडोजर नहीं होता, और न ही बहुमत का मतलब किसी एक कौम को हाशिए पर ले जाना होता है। “देश में कई उद्योगपतियों के घर वक्फ की ज़मीन पर बने हैं। RJD इस लड़ाई को सड़क से लेकर संसद तक लड़ेगा – जाति चाहे हिंदू हो, मुसलमान हो या बौद्ध।” “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा – क्या मुख्यमंत्री को पता भी है कि यह विधेयक पास हो गया है?” महंगाई और बेरोज़गारी जैसे मुद्दों से भाग रही सरकार, अब लोगों को हिंदू-मुसलमान में उलझाने की कोशिश कर रही है।” पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हो रही हिंसा पर प्रतिक्रिया देते हुए झा ने कहा कि RJD किसी भी प्रकार की हिंसा के खिलाफ है और केंद्र व राज्य सरकार को मिलकर स्थिति संभालनी चाहिए। “बिहार चुनाव को लेकर मनोज झा ने कहा – वक्फ बिल का असर चुनाव पर नहीं पड़ेगा। बिहार के लोग अमन पसंद हैं। बचपन में ‘हामिद के चिमटे’ की कहानी सुनी थी – वो चिमटा किस दुकान से आया, कोई नहीं जानता था। ये मोहब्बत का विषय है, सियासत का नहीं।”नीतीश कुमार के महिला संवाद पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा – तेजस्वी यादव ने महिलाओं के लिए पहले ही बड़ी लकीर खींच दी है। अब अगर कोई ‘लकीर का फकीर’ बनना चाहे तो स्वागत है, लेकिन महिलाओं को लेकर तेजस्वी की सोच कहीं आगे है।”
महिलाएं, वक्फ और वोट: RJD की राजनीति में नया समीकरण