विमेंस वर्ल्ड कप ट्रॉफी लॉन्च, भारतीय कप्तान का बड़ा बयान, श्रीलंका से होगा पहला मुकाबला…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

विमेंस वर्ल्ड कप 2025 की तैयारियों को लेकर क्रिकेट जगत में उत्साह चरम पर है। मेगा टूर्नामेंट की ट्रॉफी का लॉन्च मुबंई के एक कार्यक्रम समारोह में आयोजित किया गया। ट्रॉफी लॉन्च के दौरान ICC चेयरमैन जय शाह, BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया, पूर्व क्रिकेट युवराज सिंह, पूर्व कप्तान मिताली राज के अलावा भारतीय महिला कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिगेज भी मौजूद रही। इस टूर्नामेंट को लेकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान ने बड़ा बयान दिया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, महिला विश्व कप शुरू होने से ठीक पहले भारत ऑस्ट्रेलिया के साथ 3 वनडे मैच खेलेगा। सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। बता दें, ये सभी मुकाबले चेन्नई में ही खेले जाएंगे। ट्रॉफी लॉन्च सेरेमनी के दौरान कप्तान हरमनप्रीत ने कहा- हम उस बैरियर को तोड़ना चाहते हैं, जिसका सभी भारतीय इंतजार कर रहे हैं। वर्ल्ड कप हमेशा खास होते हैं, मैं हमेशा अपने देश के लिए कुछ खास करना चाहती हूं। जब भी मैं युवी भैया (युवराज सिंह) को देखती हूं, तो मुझे बहुत प्रेरणा मिलती है। वहीं, वर्ल्ड कप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे की घरेलू सीरीज खेलने पर कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है। इससे हमें अपनी स्थिति का पता चलता है। यह सीरीज हमें काफी कॉन्फिडेंस देगी। हम अपने ट्रेनिंग कैंप में काफी मेहनत कर रहे हैं और इसके रिजल्ट भी मिल रहे हैं।

हालांकि, विमेंस वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच 30 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु में खेलने पर संशय बना हुआ है, क्योंकि अभी तक कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) की तरफ से मैच के लिए मंजूरी नहीं मिली है। मेगा टूर्नामेंट का फाइनल मैच 2 नवंबर को खेला जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि इंडिया विमेंस टीम ने कभी भी वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत पाई है। वहीं, 2017 में इंग्लैंड से फाइनल में हारकर ट्रॉफी का सपना अधूरा रह गया था।

Share This Article