केंद्रीय गृह राज्यमंत्री श्री नित्यानंद राय ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर श्री नितिन नवीन के निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। श्री राय ने नितिन नवीन के चयन को एक युवा, निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता की जीत बताया है।
कार्यकर्ताओं के संघर्ष का प्रतीक नितिन नवीन के नेतृत्व का स्वागत करते हुए श्री नित्यानंद राय ने कहा, “यह समय हम सभी के लिए गर्व, उत्साह और आशा से भरा है। नितिन नवीन जी का चयन देश के उन करोड़ों कार्यकर्ताओं के विश्वास, संघर्ष और तपस्या का प्रतीक है, जिन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर अपना जीवन संगठन को समर्पित कर दिया। यह निर्णय संगठन के प्रति अटूट निष्ठा रखने वाले असंख्य कार्यकर्ताओं के सपनों को नई दिशा प्रदान करेगा।” ‘एक भारत–श्रेष्ठ भारत’ का संकल्प होगा मजबूत गृह राज्यमंत्री ने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व में पार्टी न केवल संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगी, बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक भारत–श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को भी नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन के मार्गदर्शन में हर कार्यकर्ता के भीतर सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण की भावना और अधिक प्रबल होगी।
दरअसल, युवा नेतृत्व से भविष्य की उम्मीदें श्री राय ने जोर देकर कहा कि इस युवा नेतृत्व से संगठन और राष्ट्र दोनों के भविष्य को एक नई दिशा मिलेगी। नितिन नवीन का लंबा सांगठनिक अनुभव और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी लोकप्रियता आने वाले समय में पार्टी के विस्तार और मजबूती के लिए मील का पत्थर साबित होगी।