सिटी पोस्ट लाइव
पटना: पटना में अपराध की घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपराध और चोरी की घटनाएं अब बिहार के रिटायर्ड आईपीएस अधिकारियों के घरों तक पहुंच गई हैं। राजधानी पटना के पाटलिपुत्र इलाके में चोरों ने रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी आनंद कुमार सिंह के घर को निशाना बनाया और बड़ी चोरी को अंजाम दिया। इस सनसनीखेज वारदात का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें चोर बेहद आराम से घर में घुसते और चोरी करते नजर आ रहे हैं।
हैरानी की बात यह है कि अपराधियों ने CCTV कैमरे को भी क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की, लेकिन फुटेज में उनकी करतूत साफ-साफ रिकॉर्ड हो गई। CCTV में साफ दिख रहा है कि अपराधी सबसे पहले इधर उधर देखता है। उसके जब उसे कोई नज़र नहीं आता तो, दिवार के ऊपर चढ़ जाता है ओर खिड़की को तोड़ने की कोशिश करता है। ये सारी पुरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई।
रिटायर्ड अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने घटना की सूचना तुरंत थाना प्रभारी को दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुट गई है। पटना में दिनदहाड़े हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। जब एक रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता का क्या हाल होगा! पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने का दावा कर रही है।