सोता रहा परिवार, आंगन में कत्ल: मुजफ्फरपुर में नाबालिग प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को घर में घुसकर मारी गोली; खुद ही पहुंचा थाने…

Ritu Raj

मुजफ्फरपुर के सकरा इलाके में मंगलवार की रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक नाबालिग प्रेमी ने अपनी 15 वर्षीय नाबालिग प्रेमिका के घर में घुसकर उसे गोली मार दी। घटना की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि हत्या के बाद जब पुलिस पीड़ित परिवार के दरवाजे पर पहुंची, तब उन्हें अपनी बेटी की मौत की खबर मिली।

मंगलवार रात करीब 2 बजे आरोपी नाबालिग लड़का चुपके से लड़की के घर में दाखिल हुआ। उसने आंगन में ही लड़की को गोली मार दी। हत्या के बाद आरोपी सकरा थाने की ओर गया, लेकिन पुलिस को देख वह डर कर भागने लगा। पुलिस ने संदेह होने पर उसे पकड़ा, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जब पुलिस आरोपी को लेकर लड़की के घर पहुंची और पिता ने दरवाजा खोला, तब जाकर परिवार को आंगन में बेटी का खून से लथपथ शव मिला। शुरुआत में परिजनों को लगा कि वह बेहोश है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

परिजनों का बयान;
मृतका की मां का कहना है कि वे रात को खाना खाकर सो गए थे। मुख्य गेट बंद था, लेकिन बगल का एक छोटा दरवाजा खुला रह गया था, जिससे आरोपी अंदर दाखिल हुआ। उन्होंने बताया कि उन्हें घटना की भनक तक नहीं लगी और वे आरोपी को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते।

पुलिस की कार्रवाई;
डीएसपी पूर्वी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए SKMCH भेज दिया गया है। पुलिस अब इस बात की तहकीकात कर रही है कि इस जघन्य हत्याकांड के पीछे का असली मकसद क्या था और अपराध में इस्तेमाल हथियार का स्रोत क्या है।

Share This Article