सिटी पोस्ट लाइव
अगर आप Amazon या Myntra जैसी बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब एक खास स्किल-बेस्ड कोर्स करके आप इन कंपनियों में रोजगार के बेहतर मौके पा सकते हैं। यह कोर्स युवाओं को न सिर्फ तकनीकी रूप से तैयार करता है, बल्कि इन्हें इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुसार प्रशिक्षित भी करता है। ऐसे में आप वेब डेवलपमेंट का कोर्स चुन सकते हैं। जो आपको कोडिंग, वेब साइट के डिजाइन आदि के बारे में जानकारी देगा। आज आपको वेब डेवलपमेंट से जुड़े कुछ कोर्स के बारे में बताते हॆं, जो आपको बड़ी-बड़ी कंपनियां में नौकरी दिला सकता है।
दरअसल, वेब डेवलपमेंट का नाम सुनते ही लोगों के मन में सबसे पहले वेबसाइट डिजाइनर का नाम आता है। वेब डेवलपमेंट एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके माध्यम से वेबसाइट या वेब एप्लिकेशन को बनाया, डिज़ाइन किया और मेंटेन किया जाता है। इसमें वेबसाइट के फ्रंटएंड (यूज़र जो देखता है) और बैकएंड (जो सर्वर पर चलता है) दोनों शामिल होते हैं। यह कोर्स उन लोगों के लिए फायदेमंद है,जो वेबसाइट के हर पहलू को समझने में दिलचस्पी रखते हैं। इस कोर्स को सीखने में कम से कम 6 महीने से 1 साल तक का समय लगता है। इस कोर्स में HTML, CSS , JavaScrip, Node.js, Python और PHP जैसे लैंग्वेज सीखने को मिलते हैं।
हालांकि, यह कोर्स ई-कॉमर्स, सप्लाई चेन मैनेजमेंट, वेयरहाउसिंग, डिजिटल मार्केटिंग और कस्टमर सपोर्ट जैसे क्षेत्रों में ट्रेनिंग देता है। इसे खास तौर पर Amazon और Myntra जैसी कंपनियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह कोर्स भारत सरकार की स्किल इंडिया योजना, NSDC (National Skill Development Corporation) से मान्यता प्राप्त संस्थानों के जरिए किया जा सकता है। साथ ही कई निजी ट्रेनिंग प्लेटफॉर्म जैसे Coursera, Udemy और Apna College भी ऐसे कोर्स ऑफर करते हैं।