छावा एक्टर के आंगन गूंजीं किलकारियां, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी!…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

मराठी फिल्म छावा में अहम भूमिका निभाने वाले लोकप्रिय एक्टर विनीत कुमार सिंह के घर खुशियों ने दस्तक दी है। उनके घर नन्हा मेहमान आया है, जिसकी जानकारी खुद अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ साझा की। इस पोस्ट के बाद से ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, एक्टर विनीत कुमार सिंह और उनकी वाइफ रूचिरा सिंह के घर 24 जुलाई को नन्हा मेहमान आया है। दोनों ने इसकी जानकारी 27 जुलाई को सोशल मीडिया के जरिए दी है। एक्टर ने इंस्टा पोस्ट पर साझा करते हुए लिखा, “भगवान की मेहरबानी हम पर बरस रही है। दुनिया हो जाओ तैयार, सबसे छोटा सिंह आ गया है और आते ही सबका दिल और दूध की बोतलें चुरा रहा है। इस नन्हें से खुशी के तोहफे के लिए भगवान का धन्यवाद। रुचिरा और विनीत।”

हालांकि, फैंस और सेलेब्स लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं और बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। एक्टर विक्रांत मैसी नेफोटो के नीचे लिखा, “बहुत-बहुत बधाई भाई साहब।” वहीं, एक्ट्रेस आहना कुमरा ने लिखा, “बहुत अच्छी खबर है तुम दोनों के लिए! अब बच्चे से मिलने का इंतजार नहीं हो रहा।”

Share This Article