आज विधान सभा में कानून व्यवस्था पर होगा हंगामा,सरकार को घेरेगा विपक्ष.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के  11वां दिन के काफी हंगामेदार होने की संभावना है. आज फिर पुलिस पर हो रहे हमलों और बढ़ते अपराध  को लेकर सदन के अंदर और बाहर हंगामे के आसार हैं.सोमवार को सदन में विपक्ष के क्राइम कंट्रोल पर हंगामे के बाद मुख्यमंत्री ने शाम होते-होते DGP और मुख्य सचिव को तलब किया था.उसके बाद  ADG लॉ-एंड-ऑर्डर पंकज दाराद  सामने आए और कहा- अगर पुलिस पर जानलेवा हमला होता है तो गोली मार देना चाहिए.’

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

ADG लॉ-एंड-ऑर्डर पंकज दाराद  ने कहा- ‘सभी पुलिस जवानों को निर्देश है, कोई अपराधी हमला करता है तो हवाई फायरिंग करते हैं. अगर जानलेवा हमला होता है तो गोली भी मार सकते हैं. ये सभी को क्लियर होना चाहिए. कुंदन कृष्णन ने कहा कि ‘अररिया में पुलिस के ऊपर हुए हमले में अपराधियों का जो हश्र होगा, उसे पूरा बिहार देखेगा.कुंदन ने कहा कि बिहार पुलिस अब गोली का जबाब गोली से देगी.

सोमवार को होली की छुट्‌टी के बाद सदन की कार्यवाही शुरू होते ही पुलिस पर हुए हमलों और हत्याओं को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा था. खगड़िया के परबत्ता से नीतीश कुमार की पार्टी से JDU विधायक संजीव सिंह ने कहा था- पुलिस को एनकाउंटर मोड में आना होगा. तब अपराधी लाइन पर आएंगे. सिर्फ अरेस्टिंग से काम नहीं चलेगा.’जब पुलिसकर्मी की हत्या होगी, तो उसका जवाब देना होगा. गोली का जवाब अगर आप फूल-माला से देंगे तो फूल माला खुद पहन लीजिए. एक्शन मोड में पुलिस को आना होगा.

राबड़ी देवी ने सोमवार को कहा था कि बिहार में पिछले 2 दिनों में 22 हत्याएं हुई हैं. कहते हैं सुशासन की सरकार है. कहां सुशासन है.’बहन बेटियों का बलात्कार कर उनकी हत्या कर दी जा रही है. दरोगा और सिपाही भी मारा जा रहा है तो आम लोगों का क्या होगा, सुरक्षा करने वाले की ही हत्या हो रही है. ये मंगलराज है, जंगलराज में दरोगा-सिपाही नहीं मरते थे.‌BJP विधायक राजेश कुमार ने जवाब में कहा था- ’13 करोड़ से ज्यादा जनसंख्या है. छोटी-मोटी घटनाएं तो होती रहती हैं. बिहार में नीतीश का राज है, किसी को छोड़ा नहीं जाएगा. जो भी घटनाएं हो रही हैं, उसमें RJD के लोग शामिल हैं.

Share This Article