सिटी पोस्ट लाइव :आरजेडी के साथ आरपार की लड़ाई के मूड में कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी दिखाई दे रहे हैं.पटना एअरपोर्ट पर कांग्रेसियों के सामने तेजस्वी यादव की मनमानी पर खुल्लेयम नाराजगी जताने के बाद अब तेजस्वी यादव ने गुजरात के अहमदाबाद में आज से शुरू हो रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में तेजस्वी यादव के कट्टर राजनीतिक दुश्मन पप्पू यादव को आमंत्रित कर दिया है.राहुल गांधी तेजस्वी के इच्छा के विरुद्ध पहले ही कन्हैया कुमार को बिहार में लीड रोल दे चुके हैं.अब पप्पू यादव को आगे करने का संकेत भी दे दिया है.
कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन दो दिन 8 और 9 अप्रैल तक चलेगा. यह आजादी के बाद गुजरात में कांग्रेस का पहला कार्यक्रम है जिसमे बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम समेत कई नेता शामिल होंगे.कांग्रेस अधिवेशन में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को भी पार्टी की तरफ से आमंत्रित किया गया है. अध्यक्ष पद से अखिलेश सिंह की छुट्टी और बिहार में कन्हैया की एंट्री के बाद अब पप्पू यादव का अधिवेशन में शामिल होना, प्रभारी कृष्ण अल्लावरू का बड़ा फैसला माना जा रहा है.
8 अप्रैल को सुबह 11 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के साथ होगी. इस दौरान कई राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित होंगे. पार्टी सूत्रों के मुताबिक अधिवेशन में कांग्रेस बिहार से जुड़ा बड़ा फैसला ले सकती है. जिलाध्यक्षों के पावर को बढ़ाएगी. अब किसी भी जिले में विधानसभा सीट के टिकट बंटवारे में जिलाध्यक्ष अहम भूमिका निभाएंगे.जिलाध्यक्ष कांग्रेस इलेक्शन कमेटी (CEC) के मेंबर होंगे. जिस जिले में उम्मीदवारों का नाम का चयन होगा उसमें इनकी सहमति भी महत्वपूर्ण होगी. कांग्रेस जिलाध्यक्ष को लेकर एक और बड़ा फैसला ले सकती है. कोई भी जिलाध्यक्ष पद पर रहते हुए विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ पाएंगें. अगर उन्हें चुनाव लड़ना है तो पहले पद से इस्तीफा देना होगा.
9 अप्रैल से साबरमती रिवर फ्रंट पर होनेवाले इस अधिवेशन में देशभर से 1700 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे. इस अधिवेशन की थीम ‘न्यायपथ: संकल्प, समर्पण और संघर्ष’ है. अधिवेशन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल, प्रियंका गांधी जैसे सीनियर लीडर मौजूद रहेंगे.