सिटी पोस्ट लाइव :भोजपुर जिले के तनिष्क शो रूम में हुए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है 2 अपराधियों की गिरफ्तारी बड़हरा थाना के बबुरा छोटा पुल से की गयी है. बकौल भोजपुर पुलिस इस लूटकांड में 10 करोड़ 9 लाख के गहने लूटे गए थे. इस लूट कांड में शामिल 2 अपराधियो के पास से घटना में प्रयुक्त 2 पिस्टल 5 कारतूस के साथ शो रूम में लूट के दौरान गार्ड से लुटे गए राइफल को भी बरामद किया गया है.
आरा के एसपी मिस्टर राज ने बताया कि लुटेरे घटना को अंजाम देने के बाद बड़हरा के रास्ते भाग रहे थे. पुलिस ने भाग रहे अपराधियों को जब पकड़ने का प्रयास किया तो उन लोगों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी.इसके बाद पुलिस ने आत्म रक्षार्थ फायरिंग की जिसमें गोली लगने से दो लुटेरे घायल हो गए. इनका इलाज आरा के सदर अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने इन लुटेरों के पास से गहनों से भरा दो बैग बरामद किया है. भोजपुर एसपी ने बताया कि इस लूट कांड में 6 लोग शामिल थे. इसके अलावा अन्य अज्ञात भी शामिल है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. इस लूट कांड में बाहर के लुटेरे के गैंग के संलिप्त होने की बात सामने आई है.
भोजपुर एसपी ने बताया कि लूटे गए जेवरातों में से आधे बरामद किये गये हैं. इस मामले को लेकर थाने में 10 करोड़ 9 लाख के लूट का मामला दर्ज कराया गया है. इस शोरूम से तीन झोले में गहने को लेकर अपराधी भाग गए थे. उसमें दो झोले को बरामद कर लिया गया है, वहीं इस मामले को लेकर दो प्राथमिकी दर्ज की गयी है. एक आरा नगर थाना में और दूसरा बड़हरा थाने में मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में छह लोग के सामने होने की बात बताई जा रही है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और जैसे-जैसे इस मामले में तथ्य सामने आएंगे उस पर आगे कार्रवाई की जाएगी.