एक सप्ताह में पटना में गोपाल खेमका समेत तीन कारोबारियों की हत्या

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार की राजधानी पटना में अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं.पिछले एक सप्ताह में पटना में तीन बड़े कारोबारियों की हत्या हो चुकी है. गोपाल खेमका के बाद पटना के एक और कारोबारी की हत्या हो गई है.रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के जकरियापुर में तृष्णा मार्ट के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. रात करीब 11 बजे अज्ञात हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या कारोबारी विवाद की आशंका जताई जा रही है.

रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के जकरियापुर में शुक्रवार की देर रात तृष्णा मार्ट के मालिक विक्रम झा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अज्ञात हमलावरों ने दुकानदार विक्रम झा पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक विक्रम झा मूल रूप से दरभंगा, बिहार के रहने वाले थे. अभी तक हत्या का कोई ठोस कारण स्पष्ट नहीं हुआ है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि हमलावरों की पहचान हो सके.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए. इस घटना ने पटना में बढ़ते अपराध, खासकर कारोबारियों पर हमलों को लेकर फिर से चिंता बढ़ा दी है.पिछले एक सप्ताह के अंदर पटना में गोपाल खेमका के बाद  रमाकांत यादव और विक्रम झा जैसे कारोबारियों की हत्या को लेकर शहर की  सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. इस घटना के बाद स्थानीय कारोबारियों ने प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग शुरू कर दी है.

Share This Article