एक ही जेल में 5 बाहुबली कैद, दल भुलाकर एकसाथ करते हैं सारा काम.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : पटना के बेऊर जेल में राज्य के पांच बाहुबली इस समय कैद हैं. पूर्व विधायक अनंत सिंह, पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला, पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव और पूर्व विधायक गुलाब यादव जेल में पहले से बंद है और अब आरजेडी विधायक रीतलाल यादव भी वहां पहुँच चुके हैं.जेल प्रशासन के सूत्रों के अनुसार  जेल में उन्हें VIP सुविधाएं मिल रही है. प्रोटोकाल के अलावा इन्हें विशेष सर्विस दी जाती है. इन सभी विधायक और पूर्व विधायकों के लिए अलग-अलग बैरक तय है, लेकिन सभी दलगत राजनीति भूल यहां बड़े प्रेम से रहते हैं. उनका खाना पीना साथ होता है. राजनीति पर चर्चा होती है. विधानसभा चुनाव की रणनीति बनती है. सिर्फ सोने के लिए वो अलग होते हैं.

जेल VVIP प्रोटोकॉल के अनुसार  यदि कोई माननीय विशेष सुविधा की मांग करता है तो उसके लिए डिपार्टमेंट और कोर्ट से अप्रूवल लेना होता है. विभाग या फिर कोर्ट से मिले अप्रूवल पर माननीय को सुविधा दी जाती है.गृह कारा के मुताबिक, माननीय को तबीयत खराब जैसी स्थिति में उन्हें अति विशिष्ठ सुविधा दी जाती है. अति विशिष्ठ परिस्थिति में हॉस्पिटल के वार्ड को भी जेल बना दिया जाता है.एक जमाने में तो बाहुबली नेता जेल में रहते हुए भी आजाद पक्षी थे.जब मन करता था शाम को खाना खाने घर पहुँच जाते थे.कोई मसाज कराने ब्यूटी पार्लर चला जाता था तो कोई जेल में ही बाई जी को मनोरंजन के लिए बुला लेता था.अब जेल से घर जाना और मनोरंजन के लिए जेल में बाईजी को बुलाना तो संभव नहीं लेकिन बाकि सबकुछ पहले जैसा ही है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article