पटना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री, हथियारों की सप्लाई और अन्य अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ सूचना देने की अपील की है। पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने शहरवासियों से अधिक से अधिक सहयोग करने का आग्रह किया है, ताकि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके और पटना को सुरक्षित बनाया जा सके।
पटना पुलिस ने शहर में मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री, हथियारों की आपूर्ति और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के बारे में सूचना साझा करने की अपील की है। पटना के SSP कार्तिकेय शर्मा ने नागरिकों से अधिक से अधिक सहयोग करने का अनुरोध किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति अपराध से जुड़ी जानकारी साझा करता है या गुप्त सूचना देता है, तो उसकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और किसी को इसका पता नहीं चलेगा। उन्होंने आगे कहा कि अक्सर लोग सूचना देने से पहले संदेह करते हैं कि कहीं उनकी गोपनीयता का उल्लंघन न हो। इसीलिए उन्होंने सभी पटना वासियों को भरोसा दिलाया है कि उनकी सुरक्षा और गोपनीयता पूरी तरह सुनिश्चित की जाएगी।
गौरतलब है कि पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने नागरिकों के सहयोग के लिए व्हाट्सअप नंबर 8102488655 जारी किया है। इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियारों की सप्लाई या अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना साझा कर सकता है। बता दें कि भेजी गई जानकारी केवल रिकॉर्ड करने के लिए इस्तेमाल की जाएगी उसके बाद SSP अपने आधिकारिक नंबर से संपर्क करेंगे। साथ ही, अगर किसी की दी गई सूचना के आधार पर कोई बरामदगी या कार्रवाई होती है, तो उस व्यक्ति को सम्मानित भी किया जाएगा। इसे लेकर पटना पुलिस ऑपरेशन जखीरा शुरू की है।