‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर क्या बोली विदेशी मीडिया.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : भारत ने पहलगाम हमले का 15 दिनों के अंदर बदला ले लिया है. पाकिस्तान की सीमा के 100 किलोमीटर अंदर तक भारत की मिसाइलों ने आतंक के अड्डों को पूरी तरह तबाह कर दिया. इसमें कई आतंकियों की जान गई है. पाकिस्तान में घुसकर भारत  के आतंकियों के ठिकानों पर किये गये हमले को लेकर  विश्व भर की  मीडिया में क्या लिखा जा रहा है?भारत की जवाबी कार्रवाई को लेकर न्यूयॉर्क टाइम्स ने ने लिखा कि भारत ने कश्मीर हमले के बाद पाकिस्तान के अंदर मिसाइल हमले किए. इसके अलावा इसमें लिखा गया कि हमले के बारे में भारत ने संयुक्त राज्य अमेरिका को पहले ही सूचित कर दिया था.सीएनएन ने लिखा कि भारत और पाकिस्तान का संघर्ष व्यापक कगार पर है. सीएनएन की कवरेज भारत द्वारा राफेल लड़ाकू जेट और SCALP क्रूज मिसाइलों जैसे उन्नत हथियारों के उपयोग पर केंद्रित थी. इसके अलावा कहा कि भारत ने जो अटैक किया वो आतंकवादियों पर केंद्रित थे ना कि पाकिस्तानी सेना पर.

  •  

बीबीसी ने इस बात पर जोर दिया कि बहावलपुर और मुरीदके में आतंकवादी केंद्र भारतीय हमले के प्रमुख लक्ष्य थे. उनके कवरेज में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की चिंता भी झलकती है कि तनाव और बढ़ सकता है.द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने लिखा कि भारत ने बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान में संदिग्ध आतंकवादी स्थलों को निशाना बनाया. शिकागो ट्रिब्यून ने लिखा कि भारत ने कश्मीर में घातक हमले के बाद पाकिस्तान पर मिसाइल हमला किया.  द गार्जियन ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि भारत ने कश्मीर में तनाव बढ़ने पर पाकिस्तान के अंदर सैन्य हमले किए. वहीं फाइनेंशियल टाइम्स भारत-पाकिस्तान संकट बढ़ा और नई दिल्ली ने मिसाइल हमले के आदेश दिए. 

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

द टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि भारत ने पर्यटकों के नरसंहार के बाद पाकिस्तान पर बमबारी की, जिससे संघर्ष की आशंका बढ़ गई है. एबीसी न्यूज ने लिखा कि भारत ने नौ पाकिस्तानी ठिकानों पर हमला किया और ले मोंडे ने लिखा कि नई दिल्ली ने घातक हमले के जवाब में पाकिस्तानी क्षेत्र पर हमला किया. जापान टाइम्स ने लिखा कि भारत ने कश्मीर में पर्यटकों की हत्या के मामले में पाकिस्तान पर हमला किया और जापान टुडे भारत ने लिखा कि पर्यटकों की हत्या के मामले में पाकिस्तान पर हमला किया, पाकिस्तान ने कहा कि भारतीय जेट गिराए गए. द टाइम्स ऑफ इजरायल ने लिखा कि पाकिस्तान पर हमले के बाद इजरायल ने भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन किया.

Share This Article