सिटी पोस्ट लाइव : बिहार के गया शहर के कोतवाली थाना के पीपरपांती मोहल्ले में हवाला कारोबारी के घर पुलिस ने छापा मारा.इस छापेमारी में हवाला कारोबारी सुनील शर्मा के घर से पुलिस ने 1 करोड़ 6 लाख 28 हजार 900 रुपये नगद बरामद किया है. इस छापामारी में आयकर विभाग के अधिकारी भी शामिल थे. इस छापामारी में पुलिस ने आयकर विभाग के अधिकारी ने सुनील शर्मा को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है.
गिरफ्तार युवक से राजस्थान राज्य के जिला चुरु के राजलदंग थाना क्षेत्र के बिना बेसर का रहने वाला है.युवक को इतनी बड़ी राशि के साथ गया के एक कारोबारी का मोबाइल दिया गया था. यह हवाला की राशि को डिलेवरी करने से पहले गया पुलिस को बड़ी राशि होने की भनक मिल गई. कोतवाली थानाध्यक्ष आशीष मिश्र ने हवाला की राशि के बारे में वरीय अधिकारी को अवगत कराया.एसएसपी आनंद कुमार के निर्देश पर कोतवाली थानाध्यक्ष और सिविल लाइन्स थानाध्यक्ष के साथ तकनीकी सेल को लेकर एक टीम बनाया गया. इस टीम ने सुनील शर्मा के कमरे पर छापामारी की.
थानाध्यक्ष के अनुसार जब्त राशि के बारे में गिरफ्तार युवक ने सही साक्ष्य नहीं दिया. युवक ने पुलिस को बताया कि मालिक के कहने पर इतनी बड़ी राशि लेकर गया आए थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल इतनी बड़ी राशि को थाना में रखा गया है. गिरफ्तार युवक और हवाला की इतनी बड़ी राशि मिलने के बारे में आयकर विभाग पटना को सूचना दी गई.सूचना पर आयकर विभाग पटना से तीन सदस्य गया पहुंचे.उन्होंने हवाला के बारे में गिरफ्तार युवक से पूछताछ की. उसके बाद गिरफ्तार युवक को आयकर विभाग अपने साथ पटना ले गई है.