जमीन कारोबारी को बदमाशों ने दिनदहाड़े मारी गोली.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में अपराधी बेख़ौफ़ हैं. एनकाउंटर के एलान के वावजूद लगातार शूट आउट को अंजाम दे रहे हैं. शुक्रवार को भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सखुआ कॉम्प्लेक्स के समीप हथियारबंद बदमाशों ने एक जमीन कारोबारी को गोली मार दी.जख्मी 66 वर्षीय राम नारायण सिंह उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सखुआ गांव निवासी स्व. मुनेश्वर सिंह के पुत्र है. वे पेशे से जमीन कारोबारी है एवं सुखआ कॉम्प्लेक्स के मालिक है.

जख्मी कारोबारी को गोली बाएं पैर में लगी है. इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमलावर दो की संख्या में थे. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.,घायल जमीन कारोबारी राम नारायण सिंह ने बताया कि वे बाइक से अपने गांव से पियनिया बाजार पान खाने के लिए गए थे. पान खाने के बाद जब वे वापस सखुआ गांव स्थित अपने सखुआ कॉम्प्लेक्स के पास पहुंचे, तभी एक बाइक सवार दो बदमाश आए और उन पर फायरिंग कर दी.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

गोली चली तो वो  बाइक से गिर पड़े. बदमाशों ने उनकी बाइक की चाबी छीन ली. विरोध करने पर पुनः फायरिंग की. फायरिंग के दौरान उनके पैर के अंगूठे में गोली लग गई. फिर दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग निकले.

Share This Article