सिटी पोस्ट लाइव :आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के सबसे करीबी ,पार्टी के सीनियर नेता भाई बिरेन्द्र की सीट मनेर पर भी तेजप्रताप यादव ने धावा बोल दिया है.तेजप्रताप यादव ने मंगलवार को मनेर में रोड शो किया. उन्होंने महिनावां में टीम तेजप्रताप कार्यालय का उद्घाटन भी किया. मनेर पहुंचते ही तेजप्रताप ने नगर परिषद मनेर के उप मुख्य पार्षद शंकर कुमार यादव को अपनी पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया.
मनेर पड़ाव पर सभा को संबोधित करते हुए तेजप्रताप ने कहा कि मनेर में एक व्यक्ति बहरूपिया बैलवा बनकर घूम रहा है. यह बैल बेलगाम होकर आम आदमी को सिंग मार रहा है. मनेर की जनता से आग्रह होगा कि आपलोग इसे नाथने का काम कीजिए. इस बैल नाम के व्यक्ति ने उन्हें पार्टी और संगठन से बाहर करवा दिया.तेजप्रताप यादव जिस तरह से तेजस्वी यादव और लालू यादव के करीबी विधायकों के लिए मुसीबत बने हुए हैं.आरजेडी के सीनियर नेता शिवानंद तिवारी के बेटे मंटू तिवारी की शाहपुर सीट से भी उम्मीदवार घोषित कर चुके हैं.महुआ विधयाक मुकेश रौशन की सीट से खुद चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं.
अभीतक वो आधा दर्जन सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुके हैं.तेजप्रताप की इस कारवाई से महा-गठबंधन के सभी दलों की नींद उडी हुई है .उन्हें इस बात का डर सता रहा है कि उनकी सीटों पर अगर तेजप्रताप यादव ने उम्मीदवार उतार दिया तो मुश्किल हो जायेगी क्योंकि विधान सभा चुनाव में तो हर जीत बहुत कम वोटों से होती है.