थानेदार की कुर्सी पर बैठा युवक, दारोगा और सिपाही को पीटा,थाने में मची अफरा-तफरी.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : नवादा जिला के वारिसलीगंज थाना में एक युवक ने जमकर उत्पात मचाई. सबसे पहले वह थानेदार की कुर्सी पर जाकर बैठ गया.जब उसे रोकने की कोशिश की गई तो मारपीट शुरू कर दी. दारोगा ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने दारोगा और सिपाही की पिटाई कर दी. आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है.युवक को हिरासत में लेकर जख्मी पुलिसकर्मी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया.

थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि बाजार के गौरक्षिणी मोहल्ला निवासी मनोज चौधरी का पुत्र पंकज कुमार शनिवार की सुबह अचानक थाना पहुंचकर थानेदार की कुर्सी पर बैठ गया. मना करने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी करने लगा.इस बीच प्रोविशनर दारोगा जयप्रकाश कुमार ने युवक को अन्य कुर्सी पर बैठने को कहा, जिसपर पंकज भड़क गया. थाना परिसर में पेड़ की टहनी से दोनों पुलिस कर्मियों के ऊपर प्रहार करने लगा. उसने बीच-बचाव करने के लिए पहुंचे सिपाही अनुज कुमार की भी पिटाई कर दी.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

देखते ही देखते दारोगा जयप्रकाश कुमार एवं सिपाही अनुज कुमार जख्मी हो गए, जिनका इलाज स्थानीय सीएचसी में करवाया गया.बाद में अन्य पुलिस कर्मी ने मिलकर युवक को पकड़ा.जानकारी के अनुसार युवक दारोगा भोला सिंह से मिलने गया था, उनके नहीं मिलने पर थानेदार की कुर्सी पर बैठ गया. जख्मी पुलिस अधिकारी के आवेदन पर बदमाश युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल जांच कर जेल भेज दिया गया.युवक के पिता मनोज चौधरी ने बताया कि पंकज अचानक मानसिक रूप से बीमार हो गया है. बीते दो दिनों से उसके बरताब में कुछ बदलाव दिख रहा था.सुबह अचानक तबियत बिगड़ी और थाना में जाकर हंगामा किया होगा.

Share This Article