सुरभि राज हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी है पुलिस,पति ने सुरभि के पिता से क्यों बोला झूठ?

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : अगमकुआं थाना क्षेत्र के कुम्हरार धनुकी मोड़ के समीप शनिवार की दोपहर एशिया अस्पताल की संचालिका सुरभि राज (30) के कार्यालय में घुसकर हत्या से पटना हिल चूका है.सबके जेहन में ये सवाल उठ रहा है कि क्या पटना में लोग अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं.अगमकुआं थाना क्षेत्र के कुम्हरार स्थित धनुकी मोड़ के समीप शनिवार की दोपहर एशिया अस्पताल की संचालिका सुरभि राज (30) के कार्यालय में घुसकर गोलियों ने भून दिया गया. पुलिस अधीक्षक अतुलेश झा दिन भर इस मर्डर के खुलासा को लेकर छानबीन में जुटे रहे लेकिन उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली. रविवार की सुबह संचालिका का अंतिम संस्कार गुलबी घाट पर कर दिया गया.

पुलिस टीम अस्पताल तथा आसपास लगे क्लोज सर्किट कैमरा फुटेज को खंगालने में जुटी रही. निजी अस्पताल के आसपास लगे मोबाइल टावर से हत्या के समय में प्रयुक्त मोबाइल और कर्मचारियों के मोबाइल नंबरों की पुलिस वैज्ञानिक पद्धति से जांच कर रही है. रविवार की शाम तक किसी ठोस नतीजे पर पुलिस नहीं पहुंची है.सूत्रों के अनुसार इस हत्या की वजह घरेलु विवाद भी हो सकता है.पुलिस इस एंगल से भी जांच को आगे बढ़ा रही है.सुरभि के पति और परिवार की भूमिका की भी जांच की जा रही है.पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि पति ने सुरभि के पिता से झूठ क्यों बोला?

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article