सिटी पोस्ट लाइव: पटना में गुरुवार की रात प्रशिक्षु दारोगा की बहन की नृशंसा हत्या कर दी गई है. पहले उसके शरीर पर चाकू से कई वार किए गए फिर घरेलू सिलेंडर का पाइप मुंह में डाल कर आग लगा दी गई. पटना एसकेपुरी थाना क्षेत्र के आनंदपुरी मोहल्ले में मनोरमा अपार्टमेंट के पास गली नंबर तीन में गुरुवार की रात ये दिल दहला देनेवाली वारदात हुई है.मृतका की पहचान मुजफ्फरपुर निवासी संजना सिंह (27) के रूप में हुई, जो यहां छह महीने से किराये पर अकेली रह रहती थी. संजना का भाई सौरव सिंह प्रशिक्षु दारोगा है. वह राजगीर स्थित प्रशिक्षण केंद्र में ट्रेनिंग ले रहा है.
नौकरानी काम करने गई तो उसे संदेह हुआ. उसने बत्ती जला कर देखा तो संजना का शव वीभत्स हालत में शव बिस्तर पर पड़ा था.उसके चीखने की आवाज सुन कर मकान मालिक पहुंचे, फिर पुलिस को खबर दी गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया. एफएसएल की रिपोर्ट आने के बाद घटनाक्रम स्पष्ट हो सकेगा. बिस्तर पर संजना का शव मिला है. उसके कमरे में आग लग हुई थी, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी. एसकेपुरी थानेदार प्रभात कुमार ने बताया कि कई बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है.एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं.
पुलिस ने संजना का मोबाइल जब्त किया है. पता लगाया जा रहा है कि आखिरी बार उन्होंने किससे बात की और कौन उनके कमरे में आया था.परिस्थितियों के मुताबिक, संजना के कमरे में आए व्यक्ति ने उनके साथ मारपीट की उन्हें इस हद तक पीटा कि वह बेहोश हो गईं. इसके बाद रसोईघर से सिलेंडर लाकर गैस का पाइप उनकी मुंह में डाल दिया और आग लगाकर भाग निकला.