Bihar News:
सिटी पोस्ट लाइव : पूलिस की वर्दी मे खूंखार अपराधी छुपे हैं। बिहार एसटीएफ ने बिहार पूलिस के एक ऐसे ही कुख्यात ASI को इन्काउनर के बाद दर दबोचा है जो वर्दी मे छुपा हुआ शातिर अपराधी था।। एसटीएफ के साथ मुठभेड़ के बाद उसने सरेंडर किया। उसके घर से एके-47 राइफल और एक इंसास राइफल वरामद हुआ है।। इतना ही नहीं इसके के घर से हथियारों का जखीरा भी मिला है। उसके पटना स्थित ठिकानों से एक करोड़ चालीस लाख रुपये के साथ नोट गिननेवाली एक मशीन मिली है। निलंबित ASI सरोज सिंह के ठिकानों से एके-47,इंसास राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार और एक करोड़ 40 लाख रुपए नगद, नोट गिनने की मशीन समेत करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज बरामद हुए हैं।
शुक्रवार की अहले सुबह समस्तीपुर जिला अंतर्गत मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गंगा दियारा क्षेत्र में एसटीएफ और समस्तीपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए निलंबित एएसआई सरोज सिंह उर्फ निमकी सिंह के घर पर दबिश दी. लेकिन पुलिस को देखते हीनिमकी सिंह के समर्थकों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर एसटीएफ ने आखिरकार सरोज सिंह को गिरफ्तार कर लिया. एसटीएफ के पास इनपुट थी कि उसके घर में हथियारों का जखीरा छिपा है। एसटीएफ और समस्तीपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में ASI सरोज सिंह के घर से 1. ए०के० 47, मैगजीन, 18 जिंदा कारतूस, एकइन्सास रायफल, 4 मैगजीन, 70 जिंदा कारतूस, एक कारबाईन, एकमैगजीनम, जिंदा कारतूस-12, एक 306 रायफल, 45 जिंदा कारतूस, चार खोखा, एक दुनाली रायफल बैरल, लगभग 01 करोड़ 10 लाख काजमीन का दस्तावेज, एक बुलेट, एक एप्पल आई फोन, एक सैमसंग फोन और 22 मुहर बरामद हुए हैं.
गिरफ्तार सरोज सिंह की निशानदेही पर एसटीएफ एवं पटना पुलिस ने पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के झुंझुन महल स्थित सविता वाटिका में तलाशी ली गई. जहां एक करोड़ 40 लाख रुपए नगद, नोट गिनने की मशीन, जमीन के कागजात मिले हैं. दानापुर के सगुना मोड स्थित नया टोला से 11 लाख रुपए मूल्य के जमीन के कागजात, रूपसपुर थाना नहर रोड स्थित दृष्टि पुंज हॉस्पिटल के पास जमीन-खरीद बिक्री के दफ्तर में छापेमारी कर 40 जमीन एग्रीमेंट संबंधित कागजात जिसका मूल्य 2 करोड रुपए है मिला है. सरोज उर्फ निमकी बिहार पुलिस का 2008 बीतच का सिपाही है जो प्रोन्नत होकर एएसआई बना. इस पर पूर्व से ही 9 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं . गंभीर आरोपो में घिरे सिपाही सरोज सिंह के खिलाफ जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक में निलंबित कर विभागीय कार्यवाही प्रारंभ की थी.