Panchkula Suicide
सिटी पोस्ट लाइव : हरियाणा के पंचकुला में पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Dheerendra Shastri) की कथा सुनने आये एक ही परिवार के 7 लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. यह परिवार देहरादून से पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Dheerendra Shastri) की कथा सुनने आया था.सेक्टर 27 में एक घर के बाहर पार्क की गई कार में सभी 7 शव मिले हैं. देहरादून के प्रवीण मित्तल अपने परिवार के साथ पंचकुला के बागेश्वर धाम आए थे. इन्होंने पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनी. इसके बाद परिवार के लोग देहरादून लौटने वाले थे.
पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच से पता चला है कि परिवार बहुत अधिक कर्ज में डूबा था. इसके चलते सामूहिक आत्महत्या जैसा फैसला लिया. मरने वालों में 42 साल के प्रवीन मित्तल, उनके परिजन, पत्नी और तीन बच्चे (दो बेटी, एक बेटा) शामल हैं. स्थानीय लोगों ने यह कार सोमवार रात देखी थी. उन्होंने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस पहुंची. कार अंदर से बंद थी.