सिटी पोस्ट लाइव :पटना के दानापुर से सटे शाहपुर थाना क्षेत्र के दियारा स्थित शंकरपुर में एक नर्तकी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है.खबर के अनुसार कार्यक्रम के बाद अपने पति के साथ घर लौट रही नर्तकी को तीन बदमाशों ने जबरन उठा लिया. नर्तकी को उठाकर मक्के के खेत में ले गए और पति को बंधक बना उसके सामने ही सामूहिक दुष्कर्म किया. पीड़िता ने शाहपुर थाने में प्राथमिकी कराई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है.
थानाध्यक्ष मनीष कुमार आनंद के अनुसार दियारा के शंकरपुर में रास्ता बताने का झांसा देकर वैशाली की एक नर्तकी के साथ तीन बदमाशों ने पति को बंधक बनाकर उसके सामने दुष्कर्म किया.नर्तकी के बयान पर मामला दर्ज कर घटना में शामिल शंकरपुर निवासी मनीष एवं मनोज को गिरफ्तार किया गया है. तीसरे की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की जा रही है.बताया गया कि मंगलवार की रात दियारा के शंकरपुर में एक शादी समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करने वैशाली से एक नर्तकी अपने पति के साथ आई थी.बुधवार की भोर में कार्यक्रम समाप्त होने पर पति-पत्नी दिघवारा के लिए निकले. रास्ते में दोनों ने एक बाइक सवार से दिघवारा जाने के सही रास्ते के बारे में पूछा तो बाइक सवार ने कहा कि वह भी उधर ही जा रहा है, उन्हें पहुंचा देगा.इसके बाद उसने कॉल करके अपने दो दोस्तों को बाइक लेकर बुलाया. तीनों ने दंपती को अलग-अलग बाइक पर बैठा लिया.
सुनसान देख तीनों ने बाइक रोक दी और दंपती को जबरन मक्के के खेत में ले गए. वहां पति को बंधक बनाकर तीनों ने नर्तकी से सामूहिक दुष्कर्म किया.इसके बाद तीनों भाग निकले. यहां से दंपती शाहपुर थाना पहुंचे और आपबीती सुनाई. पुलिस ने छानबीन की तो मामला सही पाया और दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया.