सिटी पोस्ट लाइव : आरजेडी और कांग्रेस पार्टी के बीच बातचीत शुरू हो चुकी है.दिल्ली में लालू यादव से बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारु मिले लेकिन लालू जी ने उन्हें तेजस्वी यादव से मिलने के लिए कह दिया. चुनाव को लेकर कोई बात ही नहीं की.आज राहुल गांधी के पटना आने से एक दिन पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम तेजस्वी यादव से मिलने राबड़ी आवास पहुँच गये. उनके साथ कांग्रेस विधायक दल नेता शकील अहमद खान भी थे. रविवार को मुलाकात के बाद राजेश राम ने कहा कि यह औपचारिक मुलाकात थी. इंडिया गठबंधन को कैसे आगे बढ़ाना है, टाइम टू टाइम कैसे बैठक करनी है. इसको लेकर चर्चा हुई.
राजेश राम ने कहा कि गठबंधन के जितने भी पार्टनर हैं, बहुत जल्द ही एक साथ बैठने जा रहे हैं. राहुल गांधी की तेजस्वी यादव से मुलाकात के सवाल पर राजेश राम ने कहा कि आज का मुद्दा यही था कि आप लोग के जो सवाल आ रहे थे.इसको लेकर औपचारिक बैठक हुई है. तेजस्वी यादव के महागठबंधन के सीएम चेहरा होने को लेकर कहा कि अभी हम लोग एक साथ बैठक करेंगे. इसके बाद सारी तस्वीर साफ हो जाएगी.लेकिन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने आज फिर दुहराया कि मुख्यमंत्री का चेहरा तेजस्वी यादव ही होगें.उन्होंने कहा कि आरजेडी के पास ज्यादा जनाधार है.आरजेडी ज्यादा सीटों पर चुनाव लडेगा.उसके ज्यादा विधायक होगें तो मुख्यमंत्री तो तेजस्वी यादव ही होगें.
कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और विधायक दल नेता शकील अहमद खान ने रविवार को राहुल गांधी के बिहार दौरे के बारे में जानकारी दी. राजेश राम ने बताया कि राहुल गांधी का बिहार में तीन कार्यक्रम है. वह पटना एयरपोर्ट से सीधे बेगूसराय रवाना होंगे. वह कन्हैया के साथ पलायन रोको नौकरी दो पदयात्रा में शामिल होंगे.इसके बाद पटना पहुंचकर श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे. फिर सदाकत आश्रम में पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे. वह सभी सम्मानित नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. वह बिहार में संगठन की मजबूती को लेकर संदेश देंगे.