बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले फेज का नामांकन प्रक्रिया आज अपने अंतिम दिन पर पहुँच गया है। सभी बड़ी राजनीतिक पार्टियाँ अपने बचे हुए नेताओं के पर्चा दाखिल कराने के लिए तैयार हैं। इसी बीच अलीनगर से बीजेपी की प्रत्याशी और लोकप्रिय लोक गायिका मैथिली ठाकुर भी आज अपना नामांकन करेगी। चुनाव से महज तीन दिन पहले ही बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की थी, और अब वह राजनीतिक रंगमंच पर कदम रखने जा रही हैं।
वहीं, जदयू के चेतन आनंद नवीनगर से अपने पर्चा दाखिल करेंगे। राघोपुर से बीजेपी के सतीश कुमार यादव भी नामांकन करेंगे, जिनका मुकाबला राघोपुर से तेजस्वी यादव से होगा। इसके अलावा, लालू यादव के करीबी भोला यादव भी आज अपने पर्चा दाखिल करेंगे। सियासी गतिविधियों की बात करें तो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम कुटुंबा, कदवा से कांग्रेस प्रत्याशी शकील अहमद खान और बीजेपी के कई वरिष्ठ मंत्री भी आज नामांकन प्रक्रिया में शामिल होंगे।
भाजपा के नामांकन समारोह में कई बड़े नेता जुटेंगे। इस सूची में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, सांसद अन्नपूर्णा देवी, और पार्टी के लोकप्रिय चेहरे रवि किशन व मनोज तिवारी शामिल हैं।