पटना में इंजीनियर के घर रेड,3 करोड़ मिले, रिटायरमेंट के बाद मिला था एक्सटेंशन.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : पटना में ईडी टेंडर घोटाले मामले में गुरुवार को 8 अफसरों के ठिकानों पर छापेमारी की है. इस दौरान भवन निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर तारिणी दास के पूर्णेंदु नगर स्थित घर से 3 करोड़ से अधिक कैश जब्त किए गए हैं.साथ ही उनके आवास से लेनदेन के कई अहम साक्ष्य भी मिले हैं. कैश गिनने के लिए 4 मशीनें मंगाई गई थीं. बताया जाता है कि नोट गिनने में टीम को 8 घंटे लगे. चीफ इंजीनियर के दूसरे ठिकानों पर भी छापेमारी की गई.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

तारिणी दास 31 अक्टूबर 2024 को रिटायर हुए थे. 9 दिन बाद ही 9 नवंबर को 2 साल का एक्सटेंशन मिला. जारी अधिसूचना में कहा गया कि ‘तारिणी को अपने पद के दायित्व के साथ ही मुख्य अभियंता के सभी अधिकार और सुविधाएं दी जाएंगी. 10 दिन बाद 19 नवंबर को कैबिनेट से मंजूरी मिली.11 दिसंबर को उन्हें भवन निर्माण निगम में मुख्य महाप्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार भी दे दिया गया.

आरोप है कि तारिणी दास अपने सहयोगियों के साथ मिलकर ठेकेदारों के लिए टेंडर मैनेज करने में मदद करते थे. इसके बदले मोटी रकम वसूलते थे.सूत्रों के अनुसार, तारिणी दास के एक करीबी अधिकारी, जो भागलपुर में अभी तैनात हैं, वे भी टेंडर को मैनेज किया करते थे. आने वाले दिनों में ईडी उसे भी पूछताछ के लिए बुला सकती है.

Share This Article