:सभी बिहार प्रशासनिक सेवा के सीनियर ऑफिसर, तारिणी दास के घर मंगवाई गई नोट गिनने की मशीन
सिटी पोस्ट लाइव : बिहार सरकार के टेंडर घोटाले मामले में ED ने गुरुवार को पटना में 8 अफसरों के ठिकानों पर छापेमारी की है.भवन निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर तारिणी दास के घर नोट गिनने की 4 मशीनें मंगवाई गई है.तारिणी दास के अनीसाबाद के पूर्णेंदु नगर आवास पर छापेमारी चल रही है. कई जरूरी दस्तावेज और प्रॉपर्टी के पेपर मिलने की भी खबर है. घर से करोड़ों रुपए कैश भी मिले हैं.आरोप है कि तारिणी दास अपने सहयोगियों के साथ मिलकर ठेकेदारों के लिए टेंडर मैनेज करने में मदद करते थे. इसके बदले मोटी रकम वसूलते थे.
तारिणी दास के साथ नगर विकास एवं आवास, पुल निर्माण, ऊर्जा, पथ निर्माण विभाग के 8 अधिकारियों के ठिकानों पर ये रेड चल रही है. इसमें विभाग के इंजीनियर और पदाधिकारी शामिल हैं. सभी बिहार प्रशासनिक सेवा के सीनियर ऑफिसर हैं.मनी लॉन्ड्रिंग केस में IAS संजीव हंस की पांच महीने पहले गिरफ्तारी हुई थी.सीनियर आईएएस संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव पर गैंगरेप के आरोप की जांच के दौरान पटना पुलिस को काली कमाई के कई बड़े साक्ष्य मिले थे. इन साक्ष्यों को विजलेंस को दिया गया है, जिसके बाद एजेंसियों का एक्शन शुरू हो गया.संजीव हंस औरगुलाब दव के ठिकानों से कई ऐसे दस्तावेज बरामद हुए, जिसमें राज्य के अन्य आईएएस अफसरों से लेन देन के सबूत मिले थे. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हंस और यादव के चार शहरों के 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी कर अहम सबूत जुटाए थे.