पटना में धर्मांतरण का चल रहा था धर्मांतरण,आर्मी इंटेलिजेंस की सूचना पर कारवाई.

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव :  पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र के कन्नौजी टोला गांव में धर्मांतरण का एक गंभीर मामला सामने आया है. यहां पिछले दो वर्षों से सुनियोजित तरीके से धर्म परिवर्तन का खेल खेले जाने का खुलासा हुआ है. आर्मी इंटेलिजेंस लखनऊ की सूचना पर पटना  पुलिस हरकत में आई. स्थानीय गोपालपुर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब पूरे मामले की जांच की तो जांच के दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि बच्चों को शिक्षा देने के नाम पर उन्हें तरह-तरह के प्रलोभन देकर उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जा रहा था.

वार्ड संख्या 5 स्थित एक मकान में शिक्षा देने के नाम पर धर्मांतरण को अंजाम दिया जा रहा था. पटना पुलिस ने इस मामले में मुख्य संचालिका सुषमा कुमारी के अलावा रेखा कुमारी, सीता कुमारी और आशीष कुमार नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिनसे पुलिस कड़ी पूछताछ करने में जुटी है. पटना पुलिस ने मौके से धर्म के प्रचार प्रसार की सामग्री और पुस्तक के अलावा एक मोबाइल भी बरामद किया है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

स्थानीय ग्रामीण और मामले की शिकायतकर्ता दीपक कुमार और मोहल्लावासी राजू कुमार ने बताया कि धर्म परिवर्तन का यह धंधा पिछले 2 वर्षों से संचालित हो रहा था. विरोध करने पर उन लोगों को तरह-तरह की धमकियां दी जातीं थीं. ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों को शिक्षा देने के नाम पर उन्हें तरह-तरह के प्रलोभन देकर उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता था.

गोपालपुर थाने के दारोगा लक्ष्मण कुमार के अनुसार इस मामले में कुल चार लोगों को हिरासत में लिया गया है और इनसे पूछताछ की जा रही है. मामला सत्य पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी. अब सवाल यह है कि जब बीच राजधानी में धर्मांतरण किया जा रहा है तो सुदूर देहातों में क्या होता होगा.

TAGGED:
Share This Article